ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, 23 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 9:40:25 AM
पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, 23 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर जारी है। इस बाढ़ से पूर्वोत्तर राज्यों में गत 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों के बाद मरने वालों की आंकड़ा बढ़कर 23 पर पहुंच गया है। असम में पांच और लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। अमस में लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई इलाकों की स्थिक बेहद ही खराब हो गई है।

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की ओर मॉनसून बढ़ रहा है। इसी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई। हवा में आर्द्रता आने से दिल्ली में धूल भरे मौसम से लोगों को राहत मिली। उधर, असम में बाढ़ से स्थिति और खराब हो गई है, इससे 6 जिलों में साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 23 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कल बाढ़ के कारण पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

राज्य में लगातार हो रही बारिश से राजधानी गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 2-3 दिनों में खतरे के निशान को पार करने का अनुमान है। इस विनाशकारी बाढ़ से कार्बी आंगलोंग पश्चिम , गोलाघाट , करीमगंज , हैलाकांडी और कछार जिलों में 4.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS