राष्ट्रीय
ईद पर घाटी में झड़प, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 2:00:31 PMनई दिल्ली। आज पूरा देश ईद के जश्न धूमधाम से मना रहा है। साथ ही अमन-भाईचारे की नमाज अदा की जा रही है लेकिन इस ईद के मुबारक मौके पर भी कश्मीर के पत्थरबाज अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आए। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने ईद के पाक मौके पर सीमा पार से जमकर गोलीबारी की।
वहीं, आज सुबह पत्थरबाजों ने जम्मू कश्मीर में अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए स्थानीय व्यक्ति शिराज अहमद की मौत हो गई है।
ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों के हमले में कई महिलाएं और स्थानीय लोग फंस गए। पत्थरबाजी की इस घटना के बाद घाटी में ईद के मुबारक मौके पर भी तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दरअसल, आज सुबह अनंतनाग में सभी एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे थे, तभी पत्थरबाजों ने खुशनुमा माहौल को खूनखराबे में तब्दील कर दिया। यहां ईद की नमाज खत्म होते ही घाटी के पत्थरबाज सुरक्षाबलों पर टूट पड़े। जवाब में सुरक्षाबलों को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसके तहत उन्हें आंसू गैस के गोले दागने पड़े।