राष्ट्रीय
कृष्णपटनम से कोलकाता जा रहे जहाज के कंटेनर में लगी आग, सभी 22 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 4:12:04 PMहल्दिया। कृष्णपटनम से कोलकाता जा रहे जहाज मर्चेंट वेसल SSL शिप के कंटेनर में भयानक आग लग गई। जहाज समंदर में हल्दिया के पास तकरीबन 60 नॉटिकल माइल दूर पर है। बताया जा रहा है कि पानी के विशाल जहाज पर कंटेनर में विस्फोट के बाद आग लगी। इस जहाज में कुल 464 कंटेनर में से 60 कंटेनर जल गए। इस जहाज में 22 में से 11 क्रू मेंबर को रेसक्यू कर बचा लिया गया है। बाकी लोगों को जहाज से सुरक्षित निकालने का अभियान चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही भारतीय कॉस्ट गॉर्ड ने डोर्नियर एयरक्राफ्ट और आईसीजीएस राजकिरण को रवाना कर दिया है और जहाज में फंसे 22 नाविक दल में से 11 को बचा लिया गया है। कंटेनर शिप का नाम एमवीएसएसएल कोलाकाता है। कॉस्ट गार्ड के 4 विशाल जहाज बचाव कार्य मे जुटे हैं। आग बुझाने के लिए विशाखापट्टनम से भी एक जहाज रवाना किया जा रहा है।