राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब, बीएसएफ बोला- युद्धविराम दो तरफा पहल
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2018 4:30:19 PM नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने आज भारत पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगा कर कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया, वहीं भारत ने स्पष्ट किया है कि युद्ध विराम द्विपक्षीय मामला है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के कथित संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया, उसके अनुसार, उसमें उसके एक आम नागरिक की मौत हो गयी।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि कार्यवाहक महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) ने उप उच्चायुक्त को तलब किया और चिरिकोट सेक्टर में कल भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘ बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन' की निंदा की। पाकिस्तान ने आरोप लगाया गोलीबारी के करण त्रोठी गांव में एक आम नागरिक की मौत हो गयी। जबकि सच यह है कि पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में मंगलवार देर रात भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गये।