ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
नई पहल: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को इफ्तार पार्टी देंगे नकवी
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 3:10:55 PM
नई पहल: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को इफ्तार पार्टी देंगे नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पीड़ित महिलाओं के लिए कल इफ्तार का आयोजन करेंगे। जिसमें इन महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। नकवी के करीबी एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि कल मंत्री के आवास (7 सफदरजंग रोड) पर इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस इफ्तार को मुख्य रूप से तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए रखा गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली मुस्लिम महिलाएं और तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के परिजन भी शामिल होंगे।

 
सूत्रों के अनुसार इस इफ्तार के लिए करीब सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जिनमें कई तीन तलाक पीड़ित महिलाएं भी शामिल हैं। वैसे यह पहली बार है कि सरकार के किसी मंत्री या भाजपा के किसी नेता की तरफ से विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के लिए इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री से जुड़े सूत्र ने कहा कि मेहरम के बिना हज पर जाने की इजाजत देने तथा बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक बच्चियों को छात्रवृत्ति देने सहित कई ऐसे कदम उठाए गए हैं जो महिला सशक्तीकरण के लिए काफी अहम हैं। इसी क्रम में इस इफ्तार का आयोजन भी हो रहा है। इससे रमजान के पवित्र महीने में महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा संदेश जाएगा।
 
सूत्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना के साथ समावेशी विकास हुआ है और इसमें महिलाओं का विकास भी शामिल है। तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मुखर रहे हैं। इसके खिलाफ सरकार एक विधेयक भी लाई है हालांकि अभी इसको सिर्फ लोकसभा में ही पारित किया जा सका है। पिछले साल उच्चतम न्यायालय ने तलाक-ए-बिद्दत को ‘असंवैधानिक’ और ‘गैरकानूनी’ करार दिया था। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS