राष्ट्रीय
आरएसएस मानहानि मामला : भिवंडी कोर्ट में राहुल पर आरोप तय, खुद को बताया बेकसूर
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 12:38:21 PMनई दिल्ली। आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भिवंडी की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। वहीं कोर्ट की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने खुद को निर्दोष बताया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से राहुल गांधी के कथित बयान पर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।
राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में पेश हुए जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान राहुल के साथ अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अशोक गहलोत भी मौजूद थे। दरअसल राहुल ने छह मार्च, 2014 को एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या को आरएसएस से जोड़ा था। जिसके बाद संघ कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने उनके खिलाफ भिवंडी में केस दर्ज किया था। कुंते का आरोप है कि राहुल के बयान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि को नुकसान पहुंचा है।