राष्ट्रीय
आरएसएस मानहानि मामला: मुंबई पहुंचे राहुल गांधी, आज कोर्ट में होंगे पेश
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 11:03:49 AMनई दिल्ली। मानहानि केस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में पेश होंगे। पेशी के लिए राहुल गांधी मुंबई पहुंच चुके हैं। आरएसएस के खिलाफ राहुल की कथित टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले आज अदालत पेशी होनी है, जहां उनके खिलाफ आरोप तय हो सकता है। राहुल भिवंडी में दंडाधिकारी की अदालत में पेश होंगे। इस अदालत में आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के वकील नारायण अय्यर ने बताया कि 2014 के मामले में अदालत उनके खिलाफ आरोप तय कर सकती है। बता दें कि आरएसएस मानहानि मामले में लिखित हलफनामा के बजाय बयान दर्ज करने के लिए राहुल की याचिका पर अदालत ने सुनवाई करने के बाद 12 जून की तारीख तय की थी। इसके साथ ही आज ही दिन बचाव पक्ष का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल शाम चार बजे मुंबई के गोरेगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के नगर सेवकों से संवाद करेंगे। यहां वे ‘शक्ति’ नाम से एक परियोजना शुरू करेंगे जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम किया जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय ली जा सके और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय ली जा सकेगी।