ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़:‘विकास यात्रा’अभियान के दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2018 3:55:41 PM
छत्तीसगढ़:‘विकास यात्रा’अभियान के दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार

अंबिकापुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के ‘ विकास यात्रा ’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ रोड शो किया। 2 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी और कांग्रेस खत्म हो जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख के परिवार के शासन के 55 साल के दौर में देश विकास में पीछे रह गया ।  

 
 
सभा में शाह ने कहा कि अभी मैं कांग्रेस के अध्यक्ष का भाषण सुन रहा था कि मोदी जी आपने चार साल में क्या किया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं। राहुल बाबा हमें आपको हिसाब देने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता और देश की जनता ने हमें यहां बिठाया है। उसे हिसाब दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी चार पीढ़ी ने शासन किया, तो क्या दिया। छत्तीसगढ़ की जनता पूछना चाहती है कि आपने क्या विकास दिया।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 70 साल के आपके शासन के बाद 10 करोड़ परिवारों के पास गैस का सिलेंडर नहीं था। नरेंद्र मोदी सरकार ने चार साल में 3.80 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर देने का काम किया है। पूरे देश में 10 करो़ड़ परिवार ऐसे थे, जिनके पास शौचालय नहीं पहुंचे, बिजली नहीं पहुंची थी। 19 हजार गांवों में बिजली पहुंची। 2022 तक हर घर में बिजली पहुंचाएंगे 2 करोड़ घरों में बिजली का पहुंचाने का काम पूरा कर दिया है। अब राहुल बाबा जवाब दें कि उन्होंने 55 साल से क्या किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS