ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, जलभराव का अलर्ट जारी
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 2:19:20 PM
मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, जलभराव का अलर्ट जारी

 नई दिल्ली। मुंबई में मॉनसून ने तेज बारिश के साथ दस्तक दे दी है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। दादर, परेल, कफ परेड, बांद्रा, बोरीवली और अंधेरी में सड़कों पर जलभराव है। विमान और रेल सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट को लो विजिबिलटी के कारण अहमदाबाद डाइवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान घर से बाहर ना निकलें। विभाग के अनुसार अगले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। 

 
मुबई में 2005 जैसी बारिश की आशंका जताई जा रही है। साल 2015 में जून के महीने में इसी तरह की भयंकर बारिश रिकॉर्ड की गई थी उस दौरान मुंबई में 283 मिमी बारिश हुई थी। इसी बीच राज्य सरकार और बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कार्पोरेशन इससे बचने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है। आईएमडी के पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जनरल के एस होसालिकर ने कहा कि मौसम प्रणाली धीरे-धीरे मुंबई सहित उत्तर कोकण से आगे बढ़ेगी और यह 11 जून तक जारी रहेगी। पुणे में भी आज भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
 
बीएमसी ने अपने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किया कि वे वीकेंड पर अपनी ड्यूटी पर रहें। आपदा प्रबंधन की टीम को भी शहर के परेल, मानखुर्द और अंधेरी जैसे इलाकों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेवी के अधिकारियों को भी कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रांबे, मलाड जैसे बाढ़ अनूकूल इलाकों में चौकन्ना रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इन सबके अलावा फायर ब्रिगेड के छह बचाव दल को भी समुद्री तटों पर तैनात किया गया है। नगर निगम के स्कूलों में बने शेल्टर्स को 24 घंटे खुला रखने का आदेश जारी किया गया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा के ऊपर चक्रवात बनता दिख रहा है, जो महाराष्ट्र के तटों पर पहुंचेगा। इस कारण मुंबई, रत्नागिरी, दहाणु, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10-11 जून को सूरत और वलसाड में भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक में भी यह चक्रवात भारी बारिश का कारण बन सकता है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में  जमकर बारिश हो सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS