ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल ने भाजपा पर बोला हमला: राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज होंगे माफ
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 1:44:57 PM
राहुल ने भाजपा पर बोला हमला: राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज होंगे माफ

मंदसौर। मंदसौर की पिपलिया मंडी में किसानों पर पुलिस गोलीबारी की पहली बरसी के मौके पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 10 दिनों के अंदर किसानों के कर्ज माफ कर देंगे। राहुल गांधी ने यहां पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। 


रैली में किसानों को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने पिछले साल इसी जगह पर किसानों पर पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी की इस सभा को कांग्रेस ने 'किसान समृद्धि श्रद्धांजलि सभा' का नाम दिया है। 


 राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी मेहुल चोकसी को मेहुल भाई कहते हैं। नीरव भाई, नीरव मोदी नहीं. नीरव भाई को और मेहुल भाई नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये दिए, जिसके लेकर वह फरार हो गए। साथ ही उन्होंने कहा कि जितना पैसा नीरव मोदी लेकर देश का भागा है, उतने में तो हिंदुस्तान के किसानों का 2 बार कर्जा मांफ किया जा सकता था।


 उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान ने इस देश को खड़ा किया है। इस देश में अगर सब लोग खाना खाते हैं तो यह काम किसी बड़े उद्योगपति ने नहीं किया यह किसानों ने किया है। देश ही नही केवल मप्र में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है। एक के बाद एक मंदसौर के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यहां के किसान एक के बाद एक आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता में अगर यूपीए सरकार आती है तो किसानों को 10 दिन में न्याय मिलेगा।


पिपालियामंडी में आयोजित इस सभा में कांग्रेस के प्रमुख नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। किसान नेता सुनीलम ने बताया, "मंदसौर में गोलीकांड की पहली बरसी पर बड़ी संख्या में देशभर से किसान नेता यहां पहुंच रहे हैं." गौरतलब है कि बीते साल इसी दिन पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत हुई थी जबकि पुलिस की पिटाई से एक किसान ने दम तोड़ दिया था। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS