ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी, महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा मानसून
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 2:40:56 PM
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी, महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा मानसून

 नई दिल्ली। केरल से शुरू हुआ मॉनसून गति पकड़ रहा है। स्काईमेट ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में भारी बारीश से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शहर में 2005 जैसी बारिश की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से पहले मुंबई समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिती पैदा हो गई। 

 
भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में 8-9 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। मुंबई के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे शहर में फिर डूबने वाले हालात होंगे। विभाग के अनुसार बुधवार देर रात मॉनसून यहां पहुंचेगा और अगले सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल और मध्य महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में 51mm की बारीश हो चुकी है। मराठावाड़ा, हिंगोली, बीड और जालना मे भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से तेज गति से चल रहा है। केरल में मॉनसून ने सामान्य से तीन दिन पहले दस्तक दी थी. फिलहाल मॉनसून दक्षिण के कई इलाकों को कवर कर चुका है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS