राष्ट्रीय
विपक्षी एकजुटता नहीं रोक सकेगा, 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय : गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 10:49:23 AMनई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी एकजुटता पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि माओवादी, जातिवादी, सामंतवादी और ओसामावादी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उन्होंने एनडीए को राष्ट्रवादी गठबंधन बताया और कहा कि 2019 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास की अविरल गंगा में एनडीए की नाव नियत गति से 2019 लोकसभा चुनाव का पड़ाव पार कर लेगी।
इससे पहले दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो द्वारा सभी चर्च के पादरियों को एक चिट्ठी लिखी पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा था कि यदि चर्च मोदी सरकार के विरोध में 'फतवा' जारी करेगा तो अन्य धर्मों के लोगों को सोचना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अन्य धर्म के लोगों को 'भजन-कीर्तन' करना होगा।
गिरिराज सिंह ने कहा था कि सभी क्रियाओं की प्रतिक्रिया होती है। मैं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने वाला कोई कदम नहीं उठाऊंगा, लेकिन अगर चर्च लोगों से प्रार्थना करने के लिए कह सकता है ताकि मोदी की सरकार नहीं बने तो देश को सोचना होगा कि दूसरे धर्म के लोग भी 'कीर्तन-पूजा' करेंगे।