राष्ट्रीय
सड़क पर उतरे किसान, सब्जियां और दूध फेंक किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 3:53:11 PMनई दिल्ली। किसानों का देशव्यापी आंदोलन आज से शुरू हो गया है। किसानों ने सड़क पर दूध सब्जी फेंककर प्रदर्शन किया। कहने को तो किसान को अन्नदाता कहा गया है लेकिन अन्नदाता ही अपनी फसल को सड़क पर फेंककर प्रदर्शन करें तो आमजन पर असर पड़ना स्ववाभाविक है। आज से किसान अपनी मांगों के लिए हड़ताल कर रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक में किसानों के आंदोलन का असर देखने को मिला है। नासिक के येवला में किसानों ने प्रदर्शन जाहिर करने के लिए सड़क पर दूध बहाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा पंजाब के कुछ इलाकों में किसानों ने सड़क पर सब्जियां फेंककर प्रदर्शन जाहिर किया। किसानों की हड़ताल के कारण देश की ज्यादातर मंडियां खाली पड़ी हुईं है।
किसानों का कहना है कि एक साल पहले केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के किसानों से जो वादे किए थे, वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। आंदोलन की शुरुआत करने से पहले ही किसानों ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर आने वाली फल, सब्जियों और दूध की आपूर्ति नहीं होने देंगे। फल और सब्जियों की आपूर्ति ना होने के कारण देश के कई राज्यों की मंडियां खाली पड़ी हैं।