ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
उपचुनाव परिणाम: नहीं चला मोदी मैजिक, विपक्षियों की बल्ले-बल्ले
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 3:41:01 PM
उपचुनाव परिणाम: नहीं चला मोदी मैजिक, विपक्षियों की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली। उपचुनावों के नतीजे इस बार भी हमेशा की तरह भाजपा के लिए खुशी देने वाले नहीं हैं। खासकर यूपी के कैराना में विपक्षी एकता ने भाजपा को पटखनी देने में सफलता पाई है। हालांकि, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पालघर में जरूर भाजपा की जीत हुई है। उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में नतीजे सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ गए हैं। कैराना में राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को बड़े अंतर से हराया। इसी तरह नूरपुर से सपा के नईमुल हसन ने भाजपा के अवनि सिंह को 6271 वोटों से हराया है। नईमुल हसन को 94476 वोट मिले। भाजपा की अवनि सिंह 88205 वोट प्राप्त हुए। कैराना में आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 4 लाख 21 हजार 145 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी मृगांका को 3 लाख 71 हजार 691 वोट मिले। 


वहीं बिहार के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की करारी हार हुई है। राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम 41 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी हुए हैं। मुख्य मुकाबला जदयू के मुर्शीद आलम और राजद के शाहनवाज आलम के बीच था। इस सीट के कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने जदयू के मुर्शीद आलम को 41,224 मतों से पराजित किया है। इस उपचुनाव में जदयू को 40,016 और राजद को 81,240 को वोट मिले हैं।


साथ ही झारखंड की सिल्ली सीट पर जेएमएम की सीमा महतो ने जीत दर्ज की है। सीमा ने आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो को करीब साढ़े 13 हजार मतों से हराया है। सीमा को 77,000 से अधिक वोट मिले जबकि आजसू के सुदेश महतो को करीब 63,500 से वोट मिले हैं।


वहीं गोमिया सीट पर भी जेएमएम की जीत हुई है। जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी ने आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो को करीब 1344 वोटों से हराया है। जबकि शुरुआती रुझान में आगे रहने वाले भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये। बबीता देवी ने भी अपने पति योगेन्द्र महतो की इस सीट को बचा लिया।


उत्तराखंड: थराली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विधानसभा उपचुनाव में आखिर जीत बीजेपी की मुन्नी देवी शाह की ही हुई। बीजेपी ने यह उपचुनाव जीतने  कलिए पूरी ताकत भी झोंक दी थी।



महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट से बीजेपी के राजेंद्र गावित विजयी हो गए हैं। वहीं भंडारा-गोंदिया में एनसीपी ने 3000 वोटों की बढ़त बना ली है। उपचुनावों में पालघर में 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं भंडारा-गोंदिया में 42 % था। पालघर उपचुनाव में बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने है। आज ही महाराष्ट्र के पलूस कडेगांव विधानसभा सीट के उपचुनाव का भी परिणाम आएगा। 


पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट अकाली दल के विधायक के निधन के बाद खाली हो गई थी। उपचुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस के खाते में गई है। केरल की चेनग्नूर विधानसभा सीट सत्ताधारी लेफ्टफ्रंट की प्रमुख पार्टी सीपीएम के पास थी। विधायक के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर सत्ताधारी पार्टी कब्जा बरकरार रखने की ओर है। कर्नाटक की राजराजेश्वरीनगर विधानसभा सीट पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय मतदान नहीं हुआ था। इस पर अब हुए मतदान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल की है।


पश्चिम बंगाल की महेशताला विधानसभा सीट सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पास थी। पार्टी विधायक के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर टीएमसी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। नगालैंड राज्य की इकलौती नगालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव यहां के सांसद निफ्यू रिओ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जरूरी हुआ। इस सीट से सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और कांग्रेस समर्थित एनपीएफ के बीच कांटे की टक्कर है।



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS