ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उपचुनाव : लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों के लिए मतगणना जारी
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 10:27:59 AM
उपचुनाव : लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों के लिए मतगणना जारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नगालैंड में लोकसभा की चार और अन्य राज्यों में विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई शुरू हो गई है। इन उपचुनावों में सबसे ज्यादा नजरें उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर है क्योंकि यहां भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार को समर्थन दे रही हैं। 


ताजा जानकारी के अनुसार कैराना में दूसरे राउंड की मतगणना में गठबंधन उम्‍मीदवार तबस्‍सुम फिर आगे निकल गईं। उनहोंने भाजपा की मृगांका सिंह से 3000 मतों का फासला बना लिया है। वहीं महाराष्ट्र के पलूस कडेगांव से कांग्रेस उम्मीदवार की निर्विरोध जीत गए हैं।

बिहार के जोकीहाट विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार शाहनवाज आलम आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट से टीएमसी आगे चल रहे हैं। साथ ही महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।


कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह मैदान में हैं। सपा और रालोद गठबंधन की तरफ से तबस्सुम हसन मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे बेहद अहम हैं, क्योंकि इसका असर 2019 लोकसभा चुनाव पर दिखेगा। इस चुनाव में जिस पार्टी की जीत होगी उनके लिए 2019 लोकसभा चुनाव की राह आसान मानी जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS