ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
संपर्क फॉर समर्थन'' अभियान शुरू, पूर्व सेना प्रमुख से मिले अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2018 6:42:10 PM
संपर्क फॉर समर्थन'' अभियान शुरू, पूर्व सेना प्रमुख से मिले अमित शाह

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत करते हुए इस अभियान के तहत सबसे पहले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की है।


भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह की मुलाकात के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं की क्या एक और पूर्व सेना अध्यक्ष भाजपा में शामिल होंगे? असल में इन अटकलों की एक वजह यह भी हैं की मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री का पद पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह संभाल रहे हैं। 


भाजपा ने बताया कि शाह 'समर्थन फॉर संपर्क' कार्यक्रम के तहत कम से कम 50 लोगों से निजी तौर पर मिलेंगे। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा के लगभग चार हजार पदाधिकारी देशभर में उन एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, जिनकी अपने क्षेत्रों में पहचान है और वे इन लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS