ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यूपी-बिहार और झारखंड में तूफान से 33 की मौत, कई इलाकों में भारी तबाही
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2018 12:13:55 PM
यूपी-बिहार और झारखंड में तूफान से 33 की मौत, कई इलाकों में भारी तबाही

 रांची/ पटना/ लखनऊ। देश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर जानलेवा तूफान ने कहर मचाया है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं की वजह से 33 लोगों की मौत हो गयी। बिहार के गया, कटिहार और औरंगाबाद में सबसे ज्यादा तबाही हुई है जबकि झारखंड में राजधानी रांची और इससे सटे जिलों में तूफान ने तबाही मचायी. इधर, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी आंधी तूफान ने आम जनजीवन को प्रभावित किया।

 
बिहार के गया में खिजरसराय प्रखंड में तूफान के कारण तीन गांवों में तीन लोगों की मौत की खबर है. वहीं, बिहार के ही कटिहार में कोढ़ा प्रखंड में तूफान में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी है और औरंगाबाद में बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली  गयी है। ये घटनाएं दाउदनगर, पौथु, रफीगंज और बंदेया थाना क्षेत्रों में घटी हैं। सभी मृतक खेतों में काम कर रहे थे और मवेशियों को चराने निकले थे।
 
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सूचना विभाग के प्रधान सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव जिले में सोमवार को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कानपुर और राय बरेली से भी दो - दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। अवस्थी ने कहा , संबंधित जिलाधिकारियों को राहत कार्य करने तथा 24 घंटे के भीतर राहत मुहैया कराने को कहा गया है। 
 
झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात (ठनका) से 12 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 28 लोग झुलस गये। चतरा के लावालौंग प्रखंड के कोलकोले पंचायत के हरहद टोला दीपूटांड़ गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। रांची के सिकिदरी के सोसो गांव में ठनका से मुनेश मुंडा की मौत हो गयी। बहन रुक्मिणी झुलस गयी है। नामकुम के  लाली पंचायत के कोईनार टोली गांव में बच्चे की मौत हो गयी। रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड के  मारंगमरचा गांव में महिला और सांडी गांव में युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। पलामू के हरिहरगंज में एक की मौत हो गयी। हजारीबाग जिले के गिद्दी प्रखंड के होसिर गांव में महिला की मौत हो गयी, जबकि दो महिला झुलस गयी। लोहरदगा के मुरकी गांव में एक की मौत हो गयी। बोकारो के पेटरवार के मैनीटुंगरी में युवक की मौत हो गयी। चौपारण में तीन, बेड़ो में एक, मांडर के बढ़ैया गांव में तीन, खूंटी के  सालेहातू गांव में छह लोग व दतिया गांव में एक झुलस गये।  मुरहू के सिरका पसराबेड़ा गांव में भी आयोजित  समारोह में  शामिल छह लोग वज्रपात की चपेट में आ गये। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS