ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
''सौभाग्य योजना'' से लाखों घरों में बिजली पहुंचाकर दम लेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 4:51:39 PM
''सौभाग्य योजना'' से लाखों घरों में बिजली पहुंचाकर दम लेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

 धनबाद। झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद पहुंचे। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से पीएम सिंदरी पहुंचे हैं। हवाई पट्टी पर झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया।

 
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों की धरती बताया। उन्होंने पंचायत चुनाव की सफलता के लिए सीएम रघुवर दास को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार झारखंड के विकास के लिए संकल्पित है। आज 27 हजार करोड़ रुपयों की पांच बड़ी परियोजनाओं का झारखंड में शिलान्यास हुआ।' प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ब्लैक डायमंड पर बैठी हुई है।
 
साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। हम 'सबका साथ-सबका विकास' का मंत्र लेकर चलने वाले लोग हैं. कठिनाईयों को बावजूद हमने इस लक्ष्य को पूरा किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले निर्धारित समय में 'सौभाग्य योजना' से लाखों घरों में भी बिजली पहुंचाकर दम लेंगे.
 
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम तो गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, लोग मुझपर अमीरों की मदद करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को विकास के पथ पर लाना चाहता हूं। सिंदरी कारखाना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ श्याप्रसाद मुखर्जी ने इसका शिलान्यास किया था, जो बाद में बंद हो गया। आज फिर इसे ऩी तकनीक के साथ इसे शुरू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोरखपुर में भी जल्द ही ऐसा की कारखाना शुरू हो जाएगा।
 
गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी खाद कारखाना शुरू होने से इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। कहा कि यूरिया की चोरी होने से किसानों का हक मारा जाता था। यूरिया को नीम कोटिंग कर इसे हमने इसे बचाया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
 
प्रधानमंत्री ने खुद को भ्रष्टाचार से लड़ने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रांची में घर-घर पाइपलाइन से गैस पहुंचेगा। आगे जाकर यूपी, बिहार असम के तकरीबन 70 जिलों में घर-घर पाइपलाइन से गैस पहुंचाया जाएगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि 2022 तक देश के हर गरीब को घर देने का लक्ष्य रखा गया है। घर में शौचालय, बिजली और पास में बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था हो ऐसा लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज देश ईमनदारी की राह पर चल पड़ा है। 
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने झारखंड के लोगों से जो वादा किया था आज उसे पूरा कर रहे हैं। बीते चार वर्षों में भारत को जोड़ने की क्रांति हुई है।
 
रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में करोड़ों महिलाएं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड को केंद्र सरकार ने करोड़ों का अनुदान दिया है। रघुवर दास ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही सिंदरी का खाद कारखाना जो 16 वर्षों से बंद था उसे आज उसके फिर से खोलने के लिए पहल किया गया।
 
देवघर में 1,103 करोड़ रुपये के एम्स बनेगा। 750 बेड वाला एम्स 237 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा, जो अगले चार वर्षों में बनकर तैयार होगा। सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इच्छानुसार राज्य सरकार इस बात का पूरा प्रयास करेगी कि 45 माह में बनकर तैयार होने वाले एम्स के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) को अगले वर्ष ही शुरू कर दिया जाए।
 
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। समारोह में अश्विनी चौबे और आरके सिंह भी झारखंड पहुंचें। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद पीएन सिंह सहित राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हुए।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS