राष्ट्रीय
कर्नाटक: निर्विरोध स्पीकर चुने गए रमेश कुमार, भाजपा ने वापस लिया नाम
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 4:25:46 PMनई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के बहुमत साबित करने से पहले विधानसभा स्पीकर का चुनाव हुआ। इस मुकाबले में भाजपा ने अपना उम्मीदवार मैदान में एक दिन पहले उतार दिया था। लेकिन बाद में भाजपा के उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। इस कारण कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश कुमार निर्विरोध स्पीकर चुन लिए गए।
भाजपा ने रमेश कुमार के खिलाफ अपने विधायक सुरेश कुमार को उतारा था। लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। रमेश कुमार की जीत के बाद कहा मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा, मैं आपसे विनती करूंगा कि आप युवा विधायकों को रास्ता दिखाएं और अपनी तरह सही रास्ते पर चलने के लिए कहें।
भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा, हम आपके पिछले कार्यकाल से संतुष्ट हैं। इसीलिए हमने अपने केंडीडेट से नाम वापस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा सदन में सबसे अहम रोल स्पीकर का ही होता है।