राष्ट्रीय
आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे कुमारस्वामी
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 10:24:20 AMनई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि राज्य में दस दिनों की राजनीतिक अस्थिरता का अंत हो जाएगा। आज विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12.15 बजे शुरू होगी। और दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। वहीं कर्नाटक विधानसभा स्पीकर का चुनाव भी आज ही होगा। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपने वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक एस सुरेश कुमार को उतारा है। वहीं कांग्रेस के रमेश कुमार ने सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में इस पद के लिए अपना नामांकन भरा है।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि संख्या बल और कई अन्य कारकों के आधार पर हमारी पार्टी के नेताओं को विश्वास है कि मैं जीतूंगा। इसी विश्वास के साथ मैंने नामांकन दाखिल किया है। यह पूछने पर कि भाजपा के केवल 104 विधायक हैं तो ऐसे में उनके जीतने की संभावना क्या है, सुरेश कुमार ने कहा, मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है बाकि जो होगा मंजूर होगा। कांग्रेस के रमेश कुमार 1994 से 1999 तक विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।