राष्ट्रीय
राजनीति में आना या न आना प्रियंका का निजी फैसला : सिंघवी
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 6:57:31 PMनई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने और राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही कहीं ना कहीं पार्टी का एक धड़ा मानने लगा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी भूमिका में आकर गेम चेंजर हो सकती है। इस सवाल के जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सामने आए। सिंघवी ने कहा कि हम कुछ भी कयास नहीं लगा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने यह कभी नहीं कहा कि वो चुनाव लड़ने जा रही हैं या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उनकी हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है यह बात सही है। यह उनका फैसला और निर्णय है।
अभिषेक मनु सिंघवी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, सिंघवी ने कहा, 'यह इस बात का संकेत है कि प्रियंका गांधी को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह बखूबी निभाएंगी। हालांकि यह उनका निजी फैसला होगा। खुर्शीद जी ने यह नहीं कहा है कि वह चुनाव लड़ने के लिए जा रहीं है, इसमें किसी तरह के कयास लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।