राष्ट्रीय
दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने कुमारस्वामी
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 5:07:49 PMबेंगलुरु। जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं जबकि जी. परमेश्वर ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण के मौके पर तमाम भाजपा विरोधी नेताओं का बेंगलुरु में जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद रहे।
कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेंगलुरु पहुंचे। कुमारस्वामी भी बेंगलुरु में मौजूद। एयरपोर्ट पर मल्लिकार्जुल खड़गे और सिद्धारमैया ने दोनों का स्वागत किया।