ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक : कुमारस्वामी की ताजपोशी आज, कई दिग्गज नेता होंगे शरीक
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 10:49:43 AM
कर्नाटक : कुमारस्वामी की ताजपोशी आज, कई दिग्गज नेता होंगे शरीक

बेंगलुरु। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक होंगे। कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के के.आर रमेश कुमार विधानसभा स्पीकर होंगे।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दलित नेता परमेश्वर के नाम को मंजूरी दी है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार कई अन्य विधायक भी को शपथ ले सकते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि आज केवल कुमारस्वामी ही शपथ लेंगे जबकि बाकी के सदस्य कल शक्ति प्रदर्शन के बाद शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और जेडीएस के बीच 22-12 का समझौता हुआ है। 22 मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनेंगे और 12 मंत्री जेडीएस के होंगे। कुमारस्वामी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ ही वित्त विभाग होगा।

 

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगी। इनके अलावा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भी समारोह में आने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह को विपक्ष की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जनता दल (एस) के नेतृत्व वाले गठबंधन को आमंत्रित किये जाने को चुनौती देने वाली हिन्दू महासभा की याचिका की तत्काल सुनवाई से इन्कार कर दिया। हिंदू महासभा ने राज्यपाल वजूभाई वाला की ओर से जद(एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण को रोकने की भी मांग की थी। उन्होंने चुनाव बाद हुए गठबंधन को अवसरवाद करार देते हुए कहा है कि यह मतदाताओं के साथ धोखा है। हालांकि न्यायालय ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS