ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कल कर्नाटक की कमान संभालेंगे कुमारस्वामी, कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 विधायक बनेंगे मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2018 8:38:03 PM
कल कर्नाटक की कमान संभालेंगे कुमारस्वामी, कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 विधायक बनेंगे मंत्री

नई दिल्ली। बीएस येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जनता दल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी.परमेश्वर डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के के.आर रमेश कुमार विधानसभा स्पीकर होंगे। 

 
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कई अन्य विधायक भी कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि कल केवल कुमारस्वामी शपथ लेंगे जबकि बाकी के सदस्य वीरवार को शक्ति प्रदर्शन के बाद शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और जेडीएस के बीच 22-12 का समझौता हुआ है। 22 मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनेंगे और 12 मंत्री जेडीएस के होंगे। कुमारस्वामी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ ही वित्त विभाग होगा।
 
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगी। इनके अलावा , सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भी समारोह में आने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह को विपक्ष की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने आज कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जनता दल (एस) के नेतृत्व वाले गठबंधन को आमंत्रित किये जाने को चुनौती देने वाली हिन्दू महासभा की याचिका की तत्काल सुनवाई से आज इन्कार कर दिया। हिंदू महासभा ने राज्यपाल वजूभाई वाला की ओर से जद(एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने कल होने वाले शपथ ग्रहण को रोकने की भी मांग की थी। उन्होंने चुनाव बाद हुए गठबंधन को अवसरवाद करार देते हुए कहा है कि यह मतदाताओं के साथ धोखा है। हालांकि न्यायालय ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS