ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
विधायक चोरी करने में भाजपा को महारत: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2018 5:29:11 PM
विधायक चोरी करने में भाजपा को महारत: कांग्रेस

 नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासरी तूफान अभी भी थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेस की। जिस दौरान उन्होंने कहा कि विधाय​कों की चोरी करने में भाजपा को महारत है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार काले धन का कुबेर है।

 
आनंद शर्मा ने कहा कि हमने विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की। इन लोगों ने होटल में हमारे विधायकों को बंधक बना रखा था जिसे पुलिस छुड़ा कर लाई। विधायकों के परिवार को एजेंसियां उठा कर ले गई। बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद आज अमित शाह का दर्द छलका। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां हम मजबूत रहे हैं, वहां हम ही जीते हैं। ये एंटी कांग्रेस जनादेश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद चुनाव हारे दूसरी सीट पर कम मार्जिन से चुनाव जीत पाए हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS