ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला में 5 जवान शहीद, 2 घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 2:26:42 PM
छत्तीसगढ़:  दंतेवाड़ा में नक्सली हमला में 5 जवान शहीद, 2 घायल

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के चोलनार मार्ग पर आज नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर उस वक्त हमला किया, जब सभी जवान किरंदुल से सर्चिंग ऑपरेशन से लौट रहे थे। धमाके में शहीद 5 जवानों में से सभी जवान जिला पुलिस बल के हैं। हमले के दौरान गाड़ी में 7 जवान सवार थे। हमले में 5 जवान शहीद हो गए जबकि अन्य दो जवान घायल हो गए हैं। धमाके के बाद नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग भी की। जिसके बाद नक्सली सभी हथियार लूटकर वापस जंगल की ओर भाग गए। शहीद जवानों की पुष्टि करते हुए एएसपी बघेल ने बताया कि हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं। जबकि अन्य दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि ये सभी जवान किरंदुल-चोलनार मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण के कार्य को सुरक्षा देने के लिए रवाना हुए थे। नक्सलियों ने इसी दौरान गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। दोनों घायल जवानों को किरंदुल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद दोनों जवानों को रायपुर रेफर कर दिया जाएगा।

किरंदुल में हुए नक्सली हमले की सीएम रमन सिंह ने कड़ी निंदा की है। हमले कि निंदा करते हुए सीएम रमन ने कहा है कि "नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर इस तरह का हमला कायराना हरकत है। नक्सलियों के ऐसे हमलों से पता चलता है कि वह विकास का विरोध करते हैं। वे नहीं चाहते कि प्रदेश विकसित हो। नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर इस हमले के लिए हम उन्हें मुहतोड़ जबाव देंगे।" 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS