ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
येदियुरप्पा का इस्तीफा, विपक्ष के घेरे में मोदी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 7:20:47 PM
येदियुरप्पा का इस्तीफा, विपक्ष के घेरे में मोदी सरकार

 नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा विश्वास मत का सामना किये बगैर ही इस्तीफा देने के बाद भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगा रहे विपक्षी दलों के हमले तेज हो गये हैं।  माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने इसे भाजपा की ‘भ्रष्ट रणनीति’ की हार बताया।

 
येचुरी ने कहा कि यह बताता है कि सरकार बनाने के लिये भाजपा को आमंत्रित करने का राज्यपाल का फैसला दुर्भावना से प्रेरित और संविधान के विपरीत था। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल से इस्तीफे की मांग करते हुये कहा कि बहुमत साबित करने के लिये भ्रष्ट तरीकों को बढ़ावा देने के वास्ते बेंगलुरु में बैठे केन्द्रीय मंत्री भी इस भ्रष्टाचार के लिये समान रूप से दोषी हैं।     
 
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को कर्नाटक में लोकतंत्र नष्ट करने की भाजपा की कोशिश की नाकामी का परिणाम बताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गलत तरीकों से सत्ता की भूख मिटान की भाजपा की कोशिश बेनकाब हुयी। क्या भाजपा इससे कोई सबक सीखेगी? एक बार फिर भारतीय न्यायपालिका ने लोकतंत्र की सुरक्षा की।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को धनबल की जगह जनमत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है। उन्होंने कहा कि सबको खरीद लेने का दावा करने वालों को आज ये सबक मिल गया है कि अभी भी भारत की राजनीति में ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते हैं। यादव ने नैतिकता का हवाला देते हुये केंद्र सरकार को इस्तीफ़ा देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से तो केंद्र की सरकार को भी इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
 
समाजवादी नेता शरद यादव ने भी येदियुरप्पा के इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंन कहा कि भाजपा सभी हथकंडे अपनाकर सरकार नहीं बना पायी। यह लोकतंत्र और विपक्षी दलों की एकजुटता की बड़ी जीत है। यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास बरकरार रखने के लिये राज्यों में राज्यपालों को सरकार के गठन हेतु किसी भी दल को आमंत्रित करने के लिये एकसमान मानक अपनाना चाहिये।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘ऑपरेशन कमल’ विफल रहा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कमल विफल रहा। येदियुरप्पा दो दिन के मुख्यमंत्री रहे जैसे कि देश ने पूर्वानुमान लगाया था। उन्होंने सात दिनों के मुख्यमंत्री रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जीता, संविधान जीता।
 
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अंतत: लोकतंत्र की जीत हुई। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र जीता। बधाई कर्नाटक। बधाई देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी, कांग्रेस एवं अन्य। क्षेत्रीय मोर्चे की विजय हुई। गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि जनता दल(एस) और कांग्रेस अपने मतभेदों से परे मिलकर संघर्ष करेंगे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS