ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा की हार पर बोले राहुल- प्रधानमंत्री मोदी ने फैलाया भ्रष्टाचार
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 5:26:44 PM
भाजपा की हार पर बोले राहुल- प्रधानमंत्री मोदी ने फैलाया भ्रष्टाचार

 नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से कर्नाटक में चल रहा सियासी तूफान आखिरकार थम ही गया। कर्नाटक के नए-नए सीएम बने येदियुरप्पा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्याकर्ताओं को बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड की सीमा होती है, ताकत और पैसे ही सबकुछ नहीं है। राहुल ने कहा कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में क्या हुआ आपने देखा, येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद भाजपा के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही सदन से उठकर चले गए। भाजपा ने ऐसा कर राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने गोवा, मणिपुर के जनमत का भी अपमान किया। राहुल ने कहा कि जहां भी लगेगा कि भाजपा लोकतंत्र पर आक्रमण कर रही है हम इस देश की जनता की आवाज की रक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
बता दें कि विधानसभा की 224 सीटों में 222 सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 78 तथा जनता दल(एस) को 37 सीटें और उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय को तथा एक अन्य पार्टी को मिली है। बहुमत साबित करने के लिए 111 विधायकों की जरूरत थी लेकिन  येद्दियुरप्पा बहुमत जुटाने में असफल रहे और उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS