राष्ट्रीय
लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह का तबादला
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 8:33:48 PM रांची। सीबीआई के स्पेशल जज शिवपाल सिंह का गोड्डा तबादला कर दिया गया है। बता दें कि शिवपाल सिंह चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रहे थे। चारा घोटाला के कई मामलों में उन्होंने लालू प्रसाद यादव को सजा सुनायी थी। उन्हें गोड्डा का एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर (एडीजे) के पद पर नियुक्त किया गया है। शिवपाल सिंह के स्थान पर अब एडीजे सुधांशु कुमार शशि लेंगे।
शिवपाल सिंह ने चारा घोटाले के देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद सहित कई अन्य लोगों को सजा सुनाई है। इन्होंने लालू को सबसे ज्यादा 14 साल सजा दुमका कोषागार मामले में दी है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने तबादले से संबंधित आदेश जारी किया है।