राष्ट्रीय
पाक गोलीबारी में शहीद बीएसएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 6:27:05 PM जम्मू। पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षाबल के जवान को बीएसएफ हैडक्र्वाटर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बीती रात को अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में नापाक पड़ोसी ने जमकर गोलीबारी की जिससे जवान सीता राम उपाध्याय शहीद हो गया। सीता राम छतीसगढ़ का रहने वाला था।
बीएसएफ मुख्यालय पलोड़ा में जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी, जम्मू फंटियर के आईजी और जवानों ने सीता राम को अंतिम विदाई दी। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था। भारत सरकार ने रमाज के मुबारक महीने में कश्मीर में आतंकियों को लेकर एकतरफा सीजफायर घोषित कर दिया है पर पाकिस्तान पाक महीने का भी मन नहीं रख रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी में चार स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं जबकि 15 लोग घायल हैं।