राष्ट्रीय
शरद यादव ने लॉन्च की नई पार्टी
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 4:15:58 PMनई दिल्ली। जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने आज दिल्ली में अपनी नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल की लॉन्चिंग की। इस मौके पर शरद यादव के साथ उदय नारायण चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे। शरद यादव ने कहा कि 'हमारी लड़ाई संविधान को बचाने को लेकर शुरू हुई थी जिसे हमारे लोग नई पार्टी के जरिए आगे बढ़ाएंगे।
पार्टी की लॉन्चिंग के मौके पर जदयू के नेताओं ने शरद यादव और उनकी नई पार्टी पर हमला बोला है। जदयू के पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि हारे हुए नेताओं के सहारे कैसे आगे बढ़ेगी पार्टी। शरद यादव की नई पार्टी पर मंत्री जय कुमार ने भी कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए शरद यादव पार्टी बना रहे हैं।
वहीं कांग्रेस के नेता शरद यादव का बचाव करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कहा है कि 'शरद यादव विचारधार को लेकर चलने वाले नेता हैं। जदयू के अपने मूल्यों से हटने के कारण शरद यादव ने अपनी अलग राह चुनी है।