ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस ने गोवा और मणिपुर में किया सरकार बनाने का दावा
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 3:51:48 PM
कांग्रेस ने गोवा और मणिपुर में किया सरकार बनाने का दावा

नई दिल्ली। कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने का असर बिहार, गोवा, मणिपुर जैसे राज्यों पर पड़ा है। इन राज्यों में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टियों की मांग है कि जिस आधार पर कर्नाटक में भाजपा को मौका मिला ठीक उसी आधार पर गोवा, मणिपुर और बिहार में भी राज्यपाल को उन पार्टी को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए जो राज्य में बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति में फिसड्डी रहीं और सरकार बनाने में चूक गईं।

 

गोवा में कांग्रेस ने यहां सबसे बड़ी पार्टी होने का हवाला देते हुए सरकार बनाने का दावा किया है। राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के 13 विधायकों ने राजभवन तक मार्च किया। कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा को ज्ञापन सौंप दिया है।

 

मणिपुर में भी सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की मांग की। ओकराम इबोबी सिंह ने बताया कि राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो इस मुद्दे को देखेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्यपाल न्याय करेंगे।

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS