राष्ट्रीय
वैष्णो देवी की पहाड़ियों में लगी आग, धूं-धूं कर जल रहे जंगल
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 4:25:19 PM जम्मू। रियासी जिले में स्थित कटरा की पाडिय़ों में एक बार फिर से आग धधक उठी है। यह क्षेत्र सियाड़ दवडी के नाम से जाना जाता है। जंगलों में पेड़ धूं-धूं कर जल रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह पहाड़ी जंगल श्राइन बोर्ड के तहत आते हैं। मिली जानकारी अनुसार जंगलों में पिछले तीन दिनों से आग लगी हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की पर अधिकारी कुछ नहीं बोले। हरी सोने पर यूं आग के कहर पर श्राइन बोर्ड फिलहाल चुप है और उसने कोई एक्शन नहीं लिया है।