ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राज्यपाल से मिले कांग्रेस-जेडीएस, पेश की सरकार बनाने का दावा
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 5:50:25 PM
राज्यपाल से मिले कांग्रेस-जेडीएस, पेश की सरकार बनाने का दावा

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, लेकिन सरकार किसकी बनेगी इस पर संशय बरकरार है। कांग्रेस-जेडीएस लगातार बहुमत का दावा कर रही है, वहीं भाजपा कह रही है कि वह सबसे पार्टी है। सभी की नज़रें अब राजभवन पर टिकी हैं। कांग्रेस और जेडीएस राज्यपाल वजुभाई वाला के सामने अपने विधायकों की परेड करवाएगी।

 

कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए हैं। कर्नाटक में 222 सीटों पर मतदान हुआ था, इस हिसाब से बहुमत के लिए 112 विधायकों का समर्थन ही चाहिए।

 

कुमारस्वामी, रेवन्ना के अलावा 3 लोग राजभवन में पहुंच चूके हैं। कांग्रेस-जेडीएस के सिर्फ 10 विधायकों को राजभवन में जाने की इजाजत मिलेगी। समर्थन पत्र पर कांग्रेस के कुल 78 में से तीन विधायकों के हस्ताक्षर नहीं हैं। जेडीएस का दावा सभी 38 विधायक के साथ राज्यपाल के सामने परेड करवाएंगे।

 

जेडीएस के सभी विधायक राजभवन पहुंच गए हैं। कांग्रेस समर्थन पत्र पर विधायकों के साइन करवाए, अभी भी आनंद सिंह और नागेंद्र के साइन नहीं हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को बस में बैठाकर राजभवन के लिए रवाना हुई।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS