राष्ट्रीय
कैबिनेट बैठक में फैसला, डिफेंस सेक्टर को नेटवर्क स्पेक्ट्रम के लिए 11330 करोड़ मंजूर
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 3:35:48 PM नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज सरकार ने कई प्रोजेक्टों को मंजूरी दी। इसमें लघु सिंचाई योजना और रक्षा क्षेत्र के स्पेक्ट्रम नेटवर्क शामिल है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट बैठक में डिफेंस सेक्टर को नेटवर्क स्पेक्ट्रम के लिए 11,330 करोड़ मंजूर किए गए है।
नाबार्ड के जरिये लघु सिंचाई योजनाओं के लिए 5000 करोड़ रुपए का कोष मंजूर हुआ है तो वहीं झारखंड के देवघर में एम्स खोला जाएगा।