राष्ट्रीय
कल से शुरू होगा पाक महीना
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 3:24:02 PMनई दिल्ली। दुनियाभर में रोजा रखने वाले करोड़ों मुसलमानों के लिए रमजान का पाक महीना कल से शुरू हो रहा है। सऊदी अरब और इंडोनेशिया जैसे अन्य मुस्लिम बहुल देशों ने घोषणा की है कि रमजान 16 मई से शुरू नहीं होगा। आपको बता दें कि चांद के दिखने की गणना के आधार पर ये महीना शुरू होता है।
रोजेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का वक्त जानने में सहूलियत के लिए एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई। इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया द्वारा तैयार कराए गए आईसीआई 'रमजान हेल्प लाइन ऐप' का दारुल उलूम फरंग महल में लोकार्पण किया गया।
सेंटर के चेयरमैन और फरंग महल के नाजिम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि इस ऐप में रमजान की अहमियत के साथ-साथ इफ्तार और सहरी का समय, शहर की विशेष मस्जिदों में तरावीह की नमाज का वक्त, इफ्तार, सहरी, तरावीह और शबे कद्र से सम्बन्धित दुआएं शामिल हैं।