ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-जेडीएस और भाजपा का विधायकों के साथ बैठक शुरू
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 10:40:35 AM
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-जेडीएस और भाजपा का विधायकों के साथ बैठक शुरू

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे तो आ गए हैं, लेकिन सरकार किसकी बनेगी यह साफ नहीं हुआ है। सरकार बनाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस लगातार मोर्चेबंदी कर रही हैं। भाजपा कह रही है कि उनके संपर्क में जेडीएस-कांग्रेस के विधायक हैं, तो वहीं कांग्रेस अपने विधायकों को रिजॉर्ट में ले जा सकती है। बेंगलुरु में आज बैठकों का दौर भी जारी है, कांग्रेस-जेडीएस-भाजपा अपने विधायकों के साथ बैठक करने में लगे हुए हैं।

 

कर्नाटक में कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है, करीब 43 विधायक पहुंच गए हैं। बाकी विधायकों का आना अभी बाकी है। जेडीएस के विधायक श्रवण का कहना है कि करीब हमारे 4-5 विधायकों को संपर्क किया गया है। लेकिन हम सब एक हैं, 80 फीसदी विधायक बैठक में आ गए हैं।

 

अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस ने इग्लटन रिसॉर्ट में अपने विधायकों के लिए कमरे बुक करवाए हैं। बताया जा रहा है कि 120 कमरे बुक कराए गए हैं। जेडीएस के करीब 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, ये सभी विधायक कांग्रेस के साथ गठबंधन से नाराज़ हैं।

 

कांग्रेस नेता मधुयक्शी गौड़ ने कहा कि हमारे पास सभी नंबर हैं, सभी विधायक हमारे पहुंच में हैं। उन्होंने कहा कि शंकर जो येदियुरप्पा से मिलने गए थे, वो भी वापस आए थे। हम सभी विधायकों के साइन के साथ गवर्नर से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आनंद सिंह, नागेंद्र भी अब हमारे टच में हैं।

 

दूसरी ओर आज 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद येदियुरप्पा से राज्यपाल से आधिकारिक रूप से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 

भाजपा विधायक दल की बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस बीच नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक आर. शंकर ने भाजपा नेता ईश्वरप्पा के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की है। ईश्वरप्पा ने दावा किया कि बीजेपी के पास जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों का समर्थन है।

 

भाजपा विधायक बसवाराज बोम्मई ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। हम देखेंगे कि पूरी प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है, लेकिन राज्यपाल को फैसला करना है कि क्या सही और क्या नहीं। कांग्रेस की बैठक के बाद 11 बजे जेडीएस ने भी वसंतनगर में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

 

हालांकि इन सबके बीच सभी की राज्यपाल पर टिकी हैं कि सरकार बनाने के लिए वे पहले किसको निमंत्रित करते हैं। राज्यपाल के पास अभी दो विकल्प हैं, पहला ये कि वे सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पहले बुलाएं और बहुमत साबित करने के लिए कहें या फिर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने के लिए न्यौता दें, जोकि जादुई आंकड़े का दावा कर रहे हैं।

 

कल आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिलीं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और कर्नाटक प्रज्ञयवंथा जनता पार्टी को क्रमशः 1-1 सीटें मिली हैं। इनके अलावा एक सीट अन्य के हिस्से में भी आई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS