राष्ट्रीय
भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस को दिया समर्थन
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 3:14:07 PMऩई दिल्ली। कर्नाटक में चुनाव नतीजे में नए ट्विस्ट आ गए हैं। बहुमत से राज्य में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही भाजपा को रोकने के लिए पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा से बात की। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का फैसला किया है।
पार्टी ने गठबंधन होने पर जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऑफर भी दिया है। यदि ऐसा होता है तो कर्नाटक के दो दिग्गज नेताओं सिद्धारमैया और येदियुरप्पा को पीछे छोड़ अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा को रोकने के लिए जेडीएस ने अपनाया कांग्रेस का प्रस्ताव, अगर भाजपा 105 से 106 पर रुकती है तो जेडीएस और कांग्रेस कल राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कुमारस्वामी हो सकते हैं सीएम।