ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: मोदी की रैलियों ने दिखाया असर, भाजपा जीत की ओर अग्रसर
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 11:08:31 AM
कर्नाटक चुनाव: मोदी की रैलियों ने दिखाया असर, भाजपा जीत की ओर अग्रसर

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर कही जा रही है। चाहे भाजपा हो, कांग्रेस हो या अन्‍य दल, सभी ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह तक कर्नाटक में डेरा जमाए रहे। वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी भाजपा ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए उतारा था। भाजपा के सभी बड़े चेहरों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी थी। बड़ी संख्‍या में रैलियां कीं। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी भी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी ताबड़तोड़ रैलियां कीं। 
 
भाजपा को कर्नाटक विधानसभा चुनाव जिताने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी एक मई को कर्नाटक पहुंचे। प्रदेश में नरेंद्र मोदी की 15 रैलियां प्रस्‍तावित थीं। लेकिन मोदी ने अपनी प्रस्‍तावित रैलियों में छह अधिक रैलियां कीं। प्रधानमंत्री ने जहां-जहां रैलियां कीं, उनका प्रभाव 169 सीटों पर है। आज आ रहे चुनाव परिणामों के रुझानों के अनुसार इन 169 सीटों में से करीब 70 सीटों पर बीजेपी की जीत की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
 
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी। राहुल गांधी ने कर्नाटक में तूफानी रैलियां की। उन्‍होंने कुल 47 रैलियां कीं। इनमें से 23 मेगा रैलियां थीं। इसके अलावा राहुल ने करीब 20 दिन में 40 से अधिक रोड शो किए। राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगभग 162 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी किया। उनके दौरे का प्रभाव 109 सीटों पर है। चुनाव रुझानों में इनमें से 52 सीटों पर कांग्रेस जीत तय कर रही है। 
 
भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने पहले से ही कर्नाटक में डेरा डाल लिया था। उनकी बनाई गई रणनीति और चुनाव प्रचार की वजह से ही भाजपा कुछ अन्‍य राज्‍यों में चुनावी परचम लहरा चुकी है। इस बार भी शाह ने मैदान में पूरी ताकत झोंक दी। उन्‍होंने कर्नाटक में अपने पूरे दौरे में 51 रैलियां की। आज आ रहे चुनावों के रुझानों में 60 सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 24 रैलियां की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS