ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव मतगणना : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 10:17:40 AM
कर्नाटक चुनाव मतगणना : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 107, कांग्रेस 67 और जेडीएस 45 व अन्य 2 सीटों आगे चल रही है। वैसे, चुनाव बाद सर्वेक्षणों में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव परिणाम देर शाम तक स्पष्ट होंगे।

कर्नाटक विधानसभा में अगर कांग्रेस की जीत होती है तो संभावना यहीं जताई जा रही है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। अगर सत्ता भाजपा के पाले में जाती है तो बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत की बात कह रही हैं। लेकिन तय माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का जनता दल (एस) ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकता है.

मतगणना के दौरान अब तक मिले रुझानों में भाजपा ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है, और स्पष्ट दिख रहा है कि वह अब राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होगी। राज्य में सत्तासीन कांग्रेस को ज़ोरदार झटका देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने सुबह 9:55 बजे तक पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 67 सीटों के अभूतपूर्व फायदे के साथ 107 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी सिर्फ 67 सीटों पर आगे चल रहे हैं, और उन्हें 49 सीटों का नुकसान होता नज़र आ रहा है।

जेडीएस गठबंधन 'किंगमेकर' की भूमिका में ज़रूर आएगा, क्योंकि उसके उम्मीदवार इस समय 45 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे है, और अन्य दलों को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 20 सीटों का नुकसान है।

सीएम सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। चामुंडेश्वरी सीट से वह 8 हजार सीट से वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं बादामी सीट पर उनके और भाजपा के श्रीरामलु के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बादामी में वह अभी आगे चल रहे हैं। रुझानों में बादामी सीट पर शुरुताती झटके से उबरने के बाद वह आगे हो गए हैं। उनका मुकाबला यहां भाजपा के श्रीरामलु से है। 

वहीं जनता दल सेक्यूलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटे फिलहाल आगे चल रहे हैं। एचडी रेवान्ना होलेनारासीपुर से आगे चल रहे हैं वहीं, एचडी कुमारास्वामी रामानगारा से बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों की अगर बात करें तो किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसारा दिख रहे हैं। ऐसे में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजरें जेडीएस पर टिकी हुई हैं। देवगौड़ा के बड़े बेटे कुमारास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकते हैं। गिनती शुरू होन से पहले कुमारास्वामी ने आदि चुंचांगिरी मठ में पूजा-अर्चना भी की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS