ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सुनंदा पुष्कर मामला : दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, थरूर पर लगाया सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 4:59:30 PM
सुनंदा पुष्कर मामला : दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, थरूर पर लगाया सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

 नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज सुनंदा पुष्कर मामले में चार्जशीट फाइल कर दी। सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली पुलिस ने उन्हें संदिग्ध आरोपी माना है। चार्जशीट में पुलिस ने शशि थरूर को आरोपी बनाया गया है। उनपर सुनंदा पुष्कर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान में यह नहीं लिखा हुआ है कि आप 'भारत माता की जय' जरूर बोलें। थरूर ने कहा कि विविधता का सम्मान करना चाहिए।

 

शशि थरूर ने कहा, मैं 'भारत माता की जय' बोलता हूं। लेकिन, कुछ धर्मों में देवी की पूजा का निषेध हो सकता है। वे इसकी जगह 'जय हिंद' या 'जय भारत' बोलते हैं, तो हमारा संविधान उन्हें ऐसा करने का अधिकार देता है। शशि थरूर के इस बयान पर योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि शशि थरूर को संविधान की आड़ लेने में शर्म आनी चाहिए। भले ही देश के लिए इज्जत की भावना आपको वतन कहकर समझ आए। लेकिन, ये सवाल हमारी मातृभूमि का है भारत माता का है। 

 

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि देश बीजेपी के हाथ में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा राष्ट्र बनाने का समय आ गया है जो उत्पादक, सुरक्षित और समृद्ध हो। थरूर ने कहा कि दुर्भाग्यवश एनडीए के पिछले चार वर्ष के शासनकाल में हमने जो कुछ देखा, उससे नहीं लगता कि यह देश मौजूदा सरकार के ​हाथ में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा राष्ट्र बनाने का समय आ गया है जो उत्पादक, समावेशी, समृद्ध और सुरक्षित हो। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS