ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कई राज्यों में आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, 65 लोगों की गई जान
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 1:29:15 PM
कई राज्यों में आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, 65 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। कुदरत की विनाशलीला ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहराम मचा दिया है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में कल देर शाम आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। देश में आंधी-तूफान के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। अभी तक पूरे देश में 65 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 39 पहुंच गया है जबकि पश्चिम बंगाल में आंधी के कारण चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोग मारे गए। आंध्र प्रदेश में नौ और दिल्ली में दो लोगों के मरने की खबर है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आई भीषण आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए, जिससे कई घंटों तक रोड और रेल यातायात ठप हो गया। उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने राज्य में आंधी के कारण 39 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, 'आंधी के कारण 39 लोग मारे गए और 53 घायल हुए हैं। 

 

साथ ही मौसम विभाग ने देश के उत्तरी, उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। कल शाम आई आंधी-तूफान में देशभर में 62 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में 39 लोगों की मौत हो गई है।

     

दिल्ली मेट्रो में बिजली के ओवरहेड तार गिर जाने कारण वायलेट और ब्लू लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अनुसार सर्विस पांच बजे से पांच बजकर 40 मिनट तक प्रभावित रहीं। निगम ने एक बयान में कहा कि ओखला और जसोला के बीच आंधी की वजह से एक पेड़ के ओवरहेड तार पर गिर जाने के कारण ऐसा हुआ। पांच बजकर 40 मिनट पर सेवाएं सामान्य हुई। उन्होंने कहा कि इसी तरह ब्लू लाइन पर नोएडा और नोएडा सिटी सेंटर के बीच सवा छह बजे से छह बजकर पचास मिनट तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। इंद्रप्रस्थ और करोल बाग के बीच भी मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं। 

     

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। इसके चलते विमान, रेल और मेट्रो पर काफी असर पड़ा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS