ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, कर्नाटक चुनाव के अपडेट्स की ली जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2018 3:56:17 PM
राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, कर्नाटक चुनाव के अपडेट्स की ली जानकारी

 नई दिल्ली। कर्नाटक में आज हो रही वोटिंग पर भले ही कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी-अपनी सरकार को लेकर दावे कर रहे हैं लेकिन यह भी सच है कि दोनों ही राजनीतिक दलों की धड़कनें थमीं हुई हैं। हालांकि चुनाव के नतीजे 15 मई को आने हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल पार्टी के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से चुनाव को लेकर हर अपडेट्स ले रहे हैं। वहीं उन्होंने पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अलग अलग राज्यों के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने  कन्नड़ भाषा में ट्वीट करके मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।

 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मतदान गतिशील लोकतंत्र का संकेत है. मैं अपने सभी युवा मित्रों का स्वागत करता हूं जो कर्नाटक में पहली बार मतदान कर रहे हैं। कर्नाटक के लोग बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस त्यौहार में शामिल हों।' बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर मतदान हो रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS