राष्ट्रीय
सिद्धारमैया ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- येदियुरप्पा का दिमागी संतुलन बिगड़ा
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2018 3:45:06 PM बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा की 222 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से मतदान किया। सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी और बादामी सीटों से मैदान में हैं। वोट डालने के बाद सिद्धारमैया ने दावा किया कि कांग्रेस राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जीत कांग्रेस की ही होगी।
वहीं भाजपा उम्मीदवार येदियुरप्पा के बयान पर सिद्धारमैया ने कहा कि उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। दरअसल येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और वे 17 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे।