ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर मतदान जारी
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2018 9:28:55 AM
कर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर मतदान जारी

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर मतदान शुरू हो गई है। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ ने कताबद्ध होकर अपने बारी के इंतजार करते देखे गए है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।

 

कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

 

हासन में पोलिंग बूथ पर तकनीकी खराबी के बाद ईवीएम मशीन बदली गई। ईवीएम खराब होने के बाद पोलिंग बूथ पर प्रदर्शन किया गया। इसी बूथ पर एचडी देवेगौड़ा ने वोट किया। बेलगावी विधानसभा क्षेत्र के 185 नंबर पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिला से पहचान के लिए बुर्का उतारने के लिए कहा गया। जिसका महिला ने विरोध किया।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS