ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 5:10:37 PM
कर्नाटक चुनाव: 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : अमित शाह

बंगलुरु। कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सार्वजनिक प्रचार अभियान की समाप्ति की घोषणा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव की घोषणा हुई है तब से देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल अभियान किया। मोदी जी के नेतृत्व में कर्नाटक के जन-जन तक बीजेपी की विचारधारा पहुंचाई गई।

अमित शाह नेे कहा कि मैंने कर्नाटक में करीब 50 हजार किमी की यात्रा की है। और मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि सिद्धारमैया सरकार आजादी के बाद से सबसे विफल सरकार है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 

 

भाजपा के प्रचार के तरीके पर शाह ने बताया कि हम कर्नाटक की जनता के पास जाने में सफल रहे। शाह ने बताया कि 56 हजार बूथों में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क का काम किया। प्रचार में अब तक 400 रैली-रोड शो किए गए हैं। 35 से ज्यादा प्रमुख नेताओं ने इस अभियान में अपना समय दिया है।

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हुई है। मारपीट, रेप, चेन स्नेचिंग की घटनाएं बेंगलुरु में 153 प्रतिशत तक बढ़ गईं हैं। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक का विकास बेंगलुरु की ट्रैफिक की तरह थमा हुआ है। यही कारण है कि सिद्धारमैया को बादामी जाना पड़ा है। वे यहां हारने जा रहे हैं।

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पीएम के प्रति लोगों ने प्यार दिखाया है। मोदी सरकार ने 3 लाख से ज्यादा रुपये का आवंटन, परियोजना दी हैं। लेकिन इसके खिलाफ भी प्रचार किया जाता है। यह अहसान नहीं है। ये हमारी ड्यूटी है। 3 लाख करोड़ रुपये यहां की जनता का अधिकार है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए सिर्फ 86 हजार करोड़ दिया था।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS