राष्ट्रीय
सिद्धारमैया के गढ़ में अमित शाह का रोड शो, कहा- भाजपा कर्नाटक में बनाएगी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 4:17:53 PM नई दिल्ली। कर्नाटक में हो रहे विधान सभा चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन हे। सभी पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए आज जी जान से जुटी हैं। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्वाचन क्षेत्र बादामी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो चल रहा है।
रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर ले उसकी हार तय है। भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रोड शो के बाद अमित शाह मीडिया को भी संबोधित करेंगे। बताते चला कि कांग्रेस के वर्तमान मख्यमंत्री बादामी से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
इससे पहले एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी हार को जीत में बदलने के लिए फर्जी मतदाता तैयार कर रही है। उन्होंने राज्य में कथित रूप से हजारों जाली मतदाता पहचान पत्र बरामद होने को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए यह आरोप लगाया।