ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मोदी का अघोषित आपातकाल धीमा जहर : यशवंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 11:20:07 AM
मोदी का अघोषित आपातकाल धीमा जहर : यशवंत सिन्हा

पणजी। हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के हमले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बदस्तूर जारी हैं। आज पणजी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अघोषित आपातकाल' से अलग था। उन्होंने कहा कि मोदी का 'अघोषित आपातकाल' भारतीय राजनीति में डाला गया धीमा जहर है। साथ ही सिन्हा ने राष्ट्रीय राजधानी के अकबर रोड को अज्ञात लोगों द्वारा अचानक महाराणा प्रताप रोड का नाम दिए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 'लुंपेन तत्वों' को बढ़ावा किया किया जा रहा है।
 
सिन्हा ने कहा, इंदिरा गांधी ने रातोंरात आपातकाल की घोषणा कर दी और विरोधियों को जेल में डाल दिया। आज का आपातकाल भय का माहौल है जोकि अघोषित रूप से बन गया है। ऐसा अचानक नहीं हुआ। इसलिए हमें पता नहीं चला। यह धीमा जहर है जो भारत की राजनीति में डाल दिया गया है।
 
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और आम आदमी पार्टी के गोवा संयोजक एल्विस गोम्स भी मौजूद थे। यशवंत सिन्हा ने कहा, दूसरा अंतर यह है कि इंदिरा गांधी का आपातकाल राजनीतिक फैसला था। यह उनकी कुर्सी बचाने के लिए उठाया गया एक राजनीतिक फैसला था। लेकिन, आज के आपातकाल में सांप्रदायिकता बेहद बड़ा तत्व है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS