ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव : प्रधानमंत्री के पास कांग्रेस की बुराई के अलावा कुछ कहने को नहीं बचा है : राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 4:16:32 PM
कर्नाटक चुनाव : प्रधानमंत्री के पास कांग्रेस की बुराई के अलावा कुछ कहने को नहीं बचा है : राहुल गांधी

बेंगलुरु। आज कर्नाटक विधानसभा के चुनावी प्रचार के लिए बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कहने को कुछ भी नहीं बचा है और वह सिर्फ कांग्रेस की बुराई करने में लगे हुए हैं।

 

राहुल ने बेंगलुरु में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नहीं मोदी चाहते हैं कि जनता उनसे कोई सवाल नहीं पूछे। दलित की हत्या पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते हैं। जब गरीब को पीटा जाता है तो भी चुप्पी साध लेते हैं।

 

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा विधायकों से 'बेटी बचाओ' जैसी स्थिति हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के विधायक रेप करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी उसपर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर कर्नाटक की अनदेखी का आरोप लगाया। राहुल की मानें तो केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के विकास के लिए सिद्धारमैया सरकार की कोई मदद नहीं की। 

 

राहुल गांधी आज बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में प्रचार कर रहे हैं। जिसके तहत वो सुबह सबसे पहले बसवनागुडी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां उन्होंने डोडा गणपति मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उसके बाद राहुल गांधी बेंगलुरु स्थित दरगाह भी पहुंचे।

 

डोडा मंदिर के बाद राहुल गांधी ने कपड़ा फैक्ट्री पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके कामकाज के बारे में जाना। राहुल ने इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्याएं व काम के बारे में जानकारी ली।

 

राहुल गांधी ने आज दावा किया कि राज्य में भाजपा उनकी पार्टी के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं है। उन्होंने राज्य की मौजूदा सिद्धारमैया सरकार और इससे पहले की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामकाज के तुलनात्मक ब्योरे का एक ग्राफिक ट्विटर पर पोस्ट किया। राहुल गांधी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, 'यह ग्राफिक दिखाता है कि कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा मुकाबले में कहीं नहीं है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS