ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस के पंजे ने पांच प्रपंच करके कर्नाटक को बर्बाद किया है : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 12:46:02 PM
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस के पंजे ने पांच प्रपंच करके कर्नाटक को बर्बाद किया है : प्रधानमंत्री

बेंगलुरु। आज प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ये है कि जिन लोगों को आज जेल में होना चाहिए, वो सरकार में बैठे हैं। कांग्रेस ने बेंगलुरु को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने लोकायुक्त को कमजोर कर दिया है। लोकायुक्त पर हमले होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को अपने पांच साल का हिसाब देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रपंच कर रही है। 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पंजे ने पांच प्रपंच करके न सिर्फ कर्नाटक को बर्बाद किया है, बल्कि आगामी पीढ़ी का भविष्य भी बर्बाद किया है। कांग्रेस सरकार के पांच साल के प्रपंच को हर कर्नाटकवासी जनता है। आज पांच साल वाली प्रपंच की सरकार महाकाव्य लिखने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सुनते थे कि जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि, लेकिन अब पूरी कांग्रेस कल्पना में जी रही है।

 

पीएम ने कहा कि कन्नड प्रेमी कांग्रेस के इस महाकाव्य को देखेंगे। इसमें एक भी ऐसी लाइन नहीं है, जिसमें व्याकरण और शब्द की गलती न हो। उन्होंने कहा कि सपनों के कांग्रेसी सौदागरों के लिए यह महाकाव्य बेहद जरूरी होगा, लेकिन हम सामान्य आदमी के जीवन में बदलाव लाने वाले लोग हैं। इसलिए हम महाकाव्य नहीं लिखते हैं, बल्कि वचन देते हैं और उसको समय में पूरा करते हैं। इस दौरान उन्होंने आधुनिकीकरण, विकास और स्किल इंडिया का वादा किया।

 

सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया बेंगलुरु को पसंद नहीं करते हैं। 5 साल में बेंगलुरू का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब अर्थशास्त्री की सरकार थी, तो उसको रिमोट कंट्रोल से सोनिया गांधी चलाती थीं।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS